Search

धनबाद : कतरास में जूता गोदाम में आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

Katras : कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद स्थित जूता-चप्पल गोदाम में 5 मार्च की दोपहर भीषण आग लग गई. इस घटना में जूता दुकानदार नियाज सिद्दिकी के गोदम में रखी लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई. गोदाम छाताबाद फुटबॉल ग्राउंड के समीप है. नियाज सिद्दिकी ने बताया कि गोदाम में करीब 30-40 लाख के जूते-चप्पल व अन्य सामान जलने का अनुमान है. स्थानीय लोगों के अनुसार, आग दोपहर करीब 2 बजे लगी. आग की लपटें तेज़ होने के कारण वहां अफरातफरी मच गई. लोगों ने बुझाने का काफ़ी प्रयास किया, लेकिन आग भड़कती चली गई. सूचना के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की दमकल गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं. इसी दौरान दो दमकल गाड़ियों का पानी समाप्त हो गया, लेकिन आग नहीं बुझ सकी. घटना की सूचना पाकर कतरास पुलिस भी मौक़े पर पहुंची. शाम 5 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका. आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-union-pays-tribute-to-martyr-rupesh-sinha-in-putki-on-his-15th-death-anniversary/">धनबाद

: पुटकी में शहीद रूपेश सिन्हा को 15वीं पुण्यतिथि पर यूनियन ने दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp