Search

 
 
 

धनबाद : दुकान में लगी आग पर दूसरे दिन पाया गया काबू, 66 लाख की संपत्ति खाक समेत 2 खबरें

 
Katras : कतरास बाजार में राहुल चौक के समीप तिरुपति आयरन स्टोर में रविववार को लगी भीषण आग पर सोमवार को तड़के काबू पाया जा सका. तीन दमकल के साथ पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम काफी मशक्कत के बाद आग बुझाने सफल हुई. हालांकि दुकान के निचले व ऊपरी तल्ले से धुआं अब भी उठ रहा था. आग इतनी भयावह थी कि ऊपरी तल्ले में रखे सामान भी झुलस गए. मकान की दीवारों में कई जगह दरारें पड़ गई हैं.एतियात के तौर पर वहां बेरिकेडिंग कर पुलिस निगरानी रख रही है. इधर, दुकान मालिक ने कतरास थाना में दिए आवेदन में अगलगी की घटना में करीब 66 लाख रुपए की संपत्ति जलने की बात कही है. राहत की बात है कि दुकान का 25 लाख रुपए का इंश्योरेंस है. उल्लेखनीय है कि रविवार की देर शाम शॉर्ट सर्किट से उक्त दुकान में आग लगी थी

प्रश्न पत्र लीक के विरोध में अभाविप ने फूंका सीएम का पुतला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/putla-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Katras/Dhanbad : जेएसएससी परीक्षा का पेपर लीक होने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कतरास कॉलेज के मुख्य गेट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. छात्रों ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. अभाविप के अध्यक्ष ने कहा कि जेएसएससी द्वारा ली गई संयुक्त स्नातक योग्यताधारी (सीजीएल) परीक्षा का पेपर लीक होने बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. हेमंत सोरेन सरकार में पिछले 4 वर्षों से परीक्षाओं की अधिसूचना जारी कर युवाओं से फॉर्म भराया जा रहा है. ज्यादातर परीक्षाओं को अंतत: कैंसिल कर दिया गया. कुछेक परीक्षा हुई भी, तो उसका पहले ही प्रश्नपत्र लीक कर दिया गया और बाद में परीक्षा रद्द करनी पड़ी. पुतला दहन मौके पर कॉलेज उपाध्यक्ष विष्णु देशवाली, मीडिया प्रभारी गोपाल केवट, आयुषी बनर्जी, अभय सिंह, अमन सिंहा, विक्रम कुमार, सुमित पासवान सहित उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-attack-on-police-who-went-to-arrest-rape-accused-2-injured-including-police-station-in-charge///">साहिबगंज

: दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, थानाप्रभारी समेत 2 घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही