Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: एसएनएमएमसीएच में लगी आग, मरीजों में मची अफरा तफरी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में 24 जुलाई की शाम 5:30 अचानक आग लग गई. यह आग अस्पताल के गायनी विभाग के ग्राउंड फ्लोर में लगी है. आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल आग लगने का कारण छत से मैन स्विच में छत का पानी टपकने से बताया जा रहा है. आग लगने से अस्पताल में धुआं ऊपरी मंजिल गायनी वार्ड में फैल गया. जानकारी मिलते ही गृह रक्षा वाहिनी के जवानों की टीम वहां पहुंची और आग बुझाने के काम में लग गई. बाद में दमकल गाड़ियां भी पहुंची, मगर तब तक आग पर काबू पाया जा सका था.. मरीज के कई परिजन अपने नवजात बच्चों को लेकर अस्पताल से बाहर भाग निकले. लेकिन जिस मरीज का सीजर हुआ था, उसे बेड में रहना पड़ा. आग पर काबू पाने की खबर सुनकर सभी ने राहत की सांस ली. हालांकि आग लगने से मरीज और उनके परिजनों में घबराहट का माहौल है. कई मरीज अपने घरके लिए निकल गए. हालांकि, अभी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. मौके पर सरायढेला की पुलिस पहुंच चुकी थी.एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक अरुण कुमार बरनवाल ने बताया कि अस्पताल के भवन का निर्माण ही गलत तरीके से हुआ है. गायनी विभाग में शौचालय से निकलने वाला पानी मैन स्विच पर टपकता है. जिस वजह से शॉर्ट सर्किट हो गया. कई बार भवन की रिपेयरिंग करने के बावजूद यह समस्या दूर नहीं होती है. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही