Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाएं- रवींद्र वर्मा

Sindri : सिंदरी (Sindri) नगर कांग्रेस की बैठक 18 अप्रैल को इंटक कार्यालय में हुई. बैठक में 19 अप्रैल को धनबाद में डीसी कार्यालय के घेराव में सिंदरी से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी निभाने का निर्णय लिया गया. नगर कांग्रेस प्रभारी रवींद्र वर्मा ने कहा कि वर्तमान में देश अराजक राजनीतिक स्थिति से गुजर रहा है. पार्टी को शहरी व ग्रामीण इलाके में बूथ स्तर तक मजबूत करने की जरूरत है. नगर अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि हर्ल, एफसीआई व एसीसी जैसी कंपनियों के रहते सिंदरी में कोई अच्छा अस्पताल नहीं है, ताकि लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके. अस्पताल भवन लंबे समय से बंद पड़ा बर्बाद हो रहा है. मौके पर ललन ठाकुर, आनंद कुमार, सनातन मंडल, विश्वनाथ प्रताप सिंह, किशोर कुमार, विदेशी सिंह, मो. जाहिद हुसैन, हरिश्चंद्र दुबे, कमल देव सिंह, सोमनाथ दुबे, राहुल राज, अंग्रहित दुबे, मदन प्रसाद आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fire-in-the-bushes-near-the-cemetery-in-jharia-chaos/">धनबाद

: झरिया में कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में आग, अफरातफरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही