Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पुटकी के पास अरलगड़िया बस्ती के जंगल में आग, बड़ा हादसा टला

putki : अरलगड़िया बस्ती के घने जंगल में गुरुवार की दोपहर में अचानक आग लग गयी. आग करीब 100 मीटर से ज्यादा के दायरे में तुरन्त फैल गयी. लपटे 20 मीटर से ऊंची उठ रही थी,दूर खड़े कई लोग भीषण अग्नि से आशंकित हो उठे. दोपहर लंच के लिए निकले स्टोरकीपर कालेश्वर दास ने आग पर नजर पड़ते ही वरीय अधिकारियों को सूचित किया. दोपहर साढ़े तीन बजे धनसार रेस्क्यू का अग्नि शामक वाहन पहुंचा और आग को बुझाया . बताया जाता है कि जंगल में चार पांच युवक गांजा पी रहे थे,इसी क्रम में जंगल में आग लग गयी. बस्ती के लोग गांजा पी रहे युवकों को पकड़ने के लिए दौड़े पर गंजेड़ी युवक भाग निकले. घटनास्थल के पास ही एरिया रीजनल स्टोर है. वहीं जंगल के किनारे पुराने स्क्रैप व सीआईएसएफ कैम्प में बड़े पैमाने पर अस्त्र शस्त्र,गोली व समान रखे हुए है,आग बुझने से एक हादसा टल गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही