Dhanbad : धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टील गेट के समीप सब्जी मंडी में बीती रात अचानक आग लग गई. जिसमें लगभग करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक हो गई. मंडी में भयावह आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय थाना और फायर विभाग को दी. सूचना मिलते ही फायर विभाग की गाड़ियां और सरायढेला थाना दल- बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. और आग बुझाने की प्रक्रिया में जुट गए. इसे भी पढ़ें - नंदीग्राम">https://lagatar.in/high-profile-contest-in-nandigram-road-show-of-mamta-banerjee-and-amit-shah-on-the-last-day-of-campaigning/43485/">नंदीग्राम
में हाई प्रोफाईल मुकाबला : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन ममता बनर्जी और अमित शाह का रोड शो
विधायक अंबा प्रसाद ने उड़ाई कोविड गाइडलाइन की धज्जियां, बीजेपी ने कहा FIR हो
में हाई प्रोफाईल मुकाबला : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन ममता बनर्जी और अमित शाह का रोड शो
60 से 70 दुकान जलने की आशंका
घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. लेकिन तब तक इस आग में लगभग 60 से 70 दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी. जिसमें लगभग करोड़ों का नुकसान बताया जा रहा है.होली के कारण कई दुकाने बंद थी
घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार की मानें तो होली के कारण सभी दुकानें बंद थी. जिसके कारण कुछ शरारती तत्व के लोगों ने दुकान में आग लगा दी. उन्होंने यह भी बताया कि मंडी के पास ही दारू की दुकान है. जो होली के कारण बंद थी. ऐसा प्रतीत होता है कि शरारती तत्व के लोगों को शराब नहीं मिलने के कारण दुकान में आग लगा दी होगी. पीड़ित दुकानदारों ने यह भी कहा कि इस आग में सारी पूंजी जलकर खाक हो गई है.अब समझ में नहीं आ रहा है कि फिर से किस तरह दुकान को सुचारू रूप से चलाऊ. इसे भी पढ़ें - कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-mla-amba-prasad-hoisted-covid-guidelines-bjp-said-fir/43478/">कांग्रेसविधायक अंबा प्रसाद ने उड़ाई कोविड गाइडलाइन की धज्जियां, बीजेपी ने कहा FIR हो