Search

 
 
 

धनबाद:  मैथन में सीआईएसएफ का अग्निशमन सेवा सप्ताह संपन्न

 
Maithan : मैथन (Maithan) डीवीसी मैथन यूनिट सीआईसीएफ फायर का अग्निशमन सेवा सप्ताह 20 अप्रैल गुरुवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया. समारोह के मुख्य अतिथि डीवीसी मैथन परियोजना प्रमुख अंजनी कुमार दुबे, विशिष्ट अतिथि मुख्य अभियंता हाइडिल बीबी दास, मुख्य अभियंता (असैनिक) संजीत कुमार सिन्हा, डीजीएम अनूप पुरकायस्थ मौजूद थे. समापन समारोह में फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू करने, आग में फंसे लोगों को बचाने संबंधी डेमोस्ट्रेशन सहित सभी गतिविधियों का प्रदर्शन किया. पूरे सप्ताह भर में विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल छात्र-छात्राओं एवं फायर के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले जवानों को मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि ने पुरस्कृत किया. मुख्य अतिथि अंजनी कुमार दुबे ने कहा कि जवानों के हौसले, तत्परता एवं विश्वास की बदौलत ही बड़ी से बड़ी आग पर काबू पाया जा सकता है. जवान अपने कर्तव्य एवं ड्यूटी को बखूबी निभाते हैं. फायर बिग्रेड के जवान अपनी जान की परवाह किये बिना आग पर काबू पा लेते हैं. सीआईएसएफ के सहायक समादेष्टा यूके सिन्हा ने कहा कि सप्ताह भर विभिन्न स्कूलों में छात्र छात्राओं, महिलाओं के बीच आग के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया. लोगों को यह भी बताया कि आग लगने पर क्या करना चाहिए और क्या सावधानी बरतनी चाहिए. मौके पर सीआईएसएफ के सहायक समादेष्टा उमेश कुमार सिन्हा, इंस्पेक्टर पीके कदयान, यूके तिवारी, मनोज कुमार, महेंद्र मुंडा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही