Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर झरिया में जमकर हुई आतिशबाज़ी

Advertisement
Advertisement
भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर ज़ाहिर की खुशी, तिरंगे के साथ मनाया जश्न
Jharia : चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पूरी झरिया उत्साहित है. जगह-जगह लोगों ने जमकर आतिशबाजी की. मिशन चांद फतह की खुशी भाजपाइयों में भी देखी गई. झरिया मुख्य मार्ग पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी ज़ाहिर की. हाथों में तिरंगा थामे भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाये. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि इस ऐतिहासिक क्षण को कभी भुलाया नहीं जा सकता. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से भारत का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा. आज पूरे विश्व मे भारत ने अपनी ताकत और दमखम का लोहा मनवाया. देश की 140 करोड़ जनता देश के वैज्ञानिकों को सलाम करती है. इस दौरान मुख्य रूप से राजकुमार अग्रवाल, शैलेश सिंह चंद्रवंशी, विष्णु त्रिपाठी, सुनील साव, मुन्ना खान, अमित साव, शिव अग्रवाल, अनुप लिल्हा, अशोक बर्नवाल, अजय वर्मा, गणेश गुप्ता, दिलीप वर्मा, संजय साव, नरेश केशरी, शिवम कुमार, देव कुमार समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-dc-expressed-concern-over-the-incidents-of-goff-meeting-will-be-held-every-wednesday-on-shifting-of-people/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : गोफ की घटनाओं पर डीसी ने ज़ाहिर की चिंता, लोगों की शिफ़्टिंग पर हर बुधवार को होगी बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही