Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  अवैध कोयला कारोबार में फिर फायरिंग, मारपीट में दो घायल

Baghmara:  बाघमारा (Baghmara) धनबाद कोयलांचल में अवैध कोयला कारोबार को लेकर मारपीट व गोलीबारी थमने का नाम ले रही है. सोमवार 30 जनवरी को बरोरा थाना क्षेत्र के मन्द्रा में अवैध कोयले को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, फायरिंग तलवारबाजी के साथ लाठी डंडे चले. करीब 15 राउंड फायरिंग की बात कही जा रही है. घरो में घुसकर तोड़फोड़ भी की गई है. इस घटना में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हैं. घायलों को एसएनएमएम सीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने के बाद बरोरा और बाघमारा थाना की पुलिस पहुंची. स्थानीय लोगों ने मौके से दो खोखा पुलिस को सौंपा है. पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. स्थानीय महिलाओ में घटना को लेकर आक्रोश है. महिलाओं का कहना है कि सुबह ही मारपीट की गई, जिसकी शिकायत करने बरोरा थाना गये   थे. तभी पिस्टल,तलवार, लाठी डंडे लेकर दर्जनों लोग बस्ती पहुच गये. बंद घरों का ताला तोड़कर घुस गए व तोड़फोड़ की. घटना से सभी लोग डरे सहमे हुए है. 15 राउंड करीब फायरिंग की गई है अवैध कोयला कारोबार का वे लोग विरोध कर रहे हैं. इसलिए ऐसा उपद्रव किया. पुलिस अवैध कोयला कारोबार को बंद कर सुरक्षा दे. बरोरा थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि गोली बारी की घटना हुई है. लेकिन अभी तक आवेदन नहीं मिला है. जांच की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही