Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गोपालीचक में वर्चस्व को लेकर डेढ़ घंटे तक हुई गोलीबारी और बमबाजी

Advertisement
Advertisement
  • कोयला उठाव को लेकर पुलिस के सामने ही रघुकुल व सिंह मेंशन समर्थकों में हिंसक भिड़ंत
  • रघुकुल समर्थक को लगी गोली, आईसीयू में चल रहा इलाज, मौके से एक जिंदा बम बरामद
  • एसएनआर आउट सोर्सिंग में वर्चस्व को लेकर हुई वारदात, आसपास के आधा दर्जन इलाकों के युवकों का था जुटान
  • दोनों तरफ से पचासों समर्थकों ने ले रखा था मोर्चा, बम, गोली के साथ खूब हुई पत्थरबाजी
Putki (Dhanbad) : बीसीसीएल के पीबी एरिया गोपालीचक दो नंबर में शनिवार को रघुकुल व सिंह मेंशन समर्थकों में हिंसक भिड़ंत हो गई. विवाद में दोनों तरफ के पचासों समर्थकों के बीच लगभग डेढ़ घंटे तक गोली और बामबाजी होती रही. एक दूसरे पर जम कर पत्थर भी फेंके गए. कई ट्रकों के शीशे तोड़ दिए गए. इस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और एक दर्शक की तरह तमाशबीन बनी रही. वारदात में रघुकुल के एक समर्थक को गोली लगी है, जबकि एक जिंदा बम भी बरामद किया गया है. गोली लगने के बाद दोनों पक्षों से फायरिंग व बमबाजी रुकी, हालांकि तनाव बरकरार है. अब मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल और सीआइएसएफ की तैनाती हो चुकी है. जख्मी का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है.

10 हजार टन कोयले का उठाव है विवाद का कारण

बताते चलें कि एरिया के गोपालीचक दो नंबर में एसएनआर नामक आउट सोर्सिंग कंपनी है, उक्त कंपनी रघुकुल के हर्ष सिंह के अधीन है. ठीक इसके पास में ही बीसीसीएल की एक कोयला डिपो है. इस डीपो से कोयला का उठाव भी होता है. यहां से लगभग 10 हजार टन कोयले का उठाव होना है और यह उठाव जारी है. इसमें कई डीओ धारकों को कोयले के उठाव का आर्डर मिला है. कोयला उठाव के देखरेख की जिम्मेवारी रघुकुल के हर्ष सिंह और उनके समर्थक कर रहे हैं. इसी 10 हजार टन कोयले में से सिंह मेंशन के रागिनी समर्थक को भी 200 टन कोयले के उठाव का आर्डर मिला है. इसी कोयले के उठाव को लेकर विवाद की शुरुआत हुई है. क्योंकि पूर्व से ही माना जा रहा था कि इस 200 टन कोयले के उठाव में हंगामा और विवाद तय है. इस कारण दोनों तरफ के समर्थक पूर्व से तैयार थे. अंदेशा भी सही निकला और दोनों पक्षों में जमकर भिड़ंत हो गई.

मेंशन समर्थक के ट्रक लोड होने पर बवाल

विवाद को लेकर बताया जा रहा है कि शनिवार को उक्त 200 टन कोयले के उठाव के लिए दो ट्रक लगे थे और लोडिंग भी चल रही थी. इसी क्रम में एक गुट की तरफ से वर्चस्व और शक्ति का प्रदर्शन होने लगा. जैसे कि इस डिपो से लोडिंग होना ही उनकी जीत है. जब रागिनी समर्थकों का यह तेवर दिखने लगा, तो रघुकुल समर्थक भी गोलबंद होना शुरू हो गए, चूंकि तैयारी पहले से ही थी, इस कारण पल भर में ही विवाद हो गया. विवाद की शुरुआत सुबह करीब नौ बजे हुई थी, जो एक बजे तक एक बड़े रणक्षेत्र में तब्दील हो गई.

पहले खदेड़ा फिर आकर डट गए मेंशन समर्थक

विवाद करीब साढ़े नौ बजे सुबह एक ट्रक की लोडिंग के साथ शुरू हो गया था. तब रघुकुल समर्थक भारी पड़े. विवाद शुरू होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी. प्रशिक्षु डीएसपी अर्चना स्वाति खलखो खद पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंची थी. पहले राउंड में रघुकुल समर्थकों ने खदेड़ दिया था, इसके बाद फिर से रागिनी समर्थकों का जुटान शुरु हो गया, कुछ देर में ही भारी समर्थकों के पहुंचने से बवाल बढ़ने लगा और फिर गोलियों की बरसात हो गई. एक दूसरे पर जम कर बम भी फेंक गए. असल में दोनों समर्थक एक दूसरे के आमने-सामने थे और बीच में भागा गोमो रेल लाइन थी, इस रेल लाइन के दोनों तरफ लड़ने वाले थे, जो एक दूसरे पर बम और गोलियां चला रहे थे.

नकाब लगाए आधा दर्जन इलाके से पहुंचे थे युवक

गोपालीचक दो नंबर में इस विवाद में सिर्फ यहीं के लोग शामिल नहीं थे बल्कि आसपास के लोगों का भी जुटान था, खासकर नव युवकों की पूरी फौज थी. इनमें अधिकांश युवक चेहरे को ढक रखे थे. बता दें कि रघुकुल समर्थकों में कच्छी बलिहारी, केंदुआ, करकेंद, वासुदेवपुर के युवक थे जबकि रागिनी गुट की तरफ से लोयाबाद, पुटकी और गंसाडीह के युवकों का जुटान था. गोपालीचक दो नंबर के कुछ युवक दोनों गुट में भी शामिल थे.

ट्रक के पहिए के नीचे रख दिया था बम

लोडिंग स्थल पर खड़ी एक ट्रक के नीचे से पुलिस ने जिंदा बम बरामद किया है. बताया जा रहा है कि उक्त बम को किसी ने जानबूझ कर ट्रक के पहिए के नीचे रख दिया था, ताकि जैसे ही ट्रक का पहिया चलेगा,बम का विस्फोट हो जाएगा. लेकिन पुलिस की नजर बम पर पड़ गई. तत्काल बम को उठाकर पानी भरे बाल्टी में डाल दिया गयाा और उसे डिफ्यूज कर दिया गया. पुलिस ने बम को जब्त कर लिया हे. दोनों तरफ की भीड़ कम होने के बाद पुलिस घटना-स्थल की तलाशी ले रही है. पुलिस दोनों तरफ के समर्थकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करेगी.

बाएं हाथ की केहुनी में लगी गोली

इस वारदात में गोपालीचक का रहने वाला सोनू यादव जख्मी हुआ है. उसके बाएं हाथ के केहुनी में गोली लगी. आनन-फानन में उसे उठाकर एसएनएमएमसीएच लाया गया. सोनू के साथ रघुकुल के दर्जनों समर्थक भी अस्पताल पहुंच गए. यहां चिकित्सकों ने पाया कि गोली उसकी केहुनी को चीरती हुई निकल गई है. इमरजेंसी में प्रारंभिक उपचार के बाद उसे आइसीयू में रखा गया है. इसे भी पढ़ें : UP">https://lagatar.in/up-15-people-died-many-injured-when-tractor-trolley-filled-with-devotees-overturned/">UP

: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 15 लोगों की मौत, कई घायल, सीएम ने मुआवजे की घोषणा की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही