Search

 
 
 

धनबाद : जोड़ापोखर में 24 घंटे में दो जगह चली गोली, दहशत

 
Jharia : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र 24 घंटे के अंदर दो जगहों पर गोली चलने  की घटना से क्षेत्र के लोग दशहत में हैं. एक नंबर बस्ती में साल के की अंतिम रात फायरिंग हुई थी. पुलिस घटना कि अभी जांच ही कर रही थी कि बदमाशों ने सोमवार की देर रात जामाडोबा पंजाबी धौड़ा निवासी रंजीत सिंह के घर पर फायरिंग कर क्षेत्र में सनसनी फैला दी. रंजीत सिंह ने मंगलवार को जोड़ापोखर थाना में लिखित शिकायत की है. थाने में दिए आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश में डुमरी तीन नंबर निवासी अनिमेष सिंह उर्फ जैकी, यश सिंह, हर्ष सिंह, आकाश सिंह, कर्मवीर पासवान उर्फ भुटे ने उनके घर पर रिवाल्वर से फायरिंग की है. घर को निशाना कर चार गोलियां दागी गई हैं. घटना की सूचना मिलते ही जोरापोखर थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की. घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया है. पुलिस ने  प्राथमिकी दर्ज कर मामले कि जांच शुरू कर दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-gas-cylinder-caught-fire-in-dhansar-kitchen-items-burnt-to-ashes/">धनबाद

: धनसार में गैस सिलेंडर में लगी आग, किचन का सामान जलकर राख
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही