Search

 
 
 

धनबाद: बैंक मोड़ पुलिस व अपराधियों के बीच फायरिंग, गोली लगने से एक की मौत

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के निजी मुथुट फाइनेंस कंपनी में मंगलवार 6 सितंबर की सुबह आधा दर्जन अपराधी लूट की मंशा से घुस गए. इधर सूचना मिलते ही बैंक मोड़ पुलिस भी पहुंच गई. देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग होने लगी. गोली लगने से एक अपराधी की मौत हो गई है.. थोड़ी देर के लिए पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. कंपनी के दफ्तर में 5 अपराधियों के घुसने की सूचना है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने हथियार दिखाकर कर्मचारियों को भयभीत करने का प्रयास किया. तभी सूचना मिलने पर पुलिस पूरी टीम के साथ पहुंच गई. खबर है कि पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और सभी अपराधियों को पकड़ लिया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक बैंक मोड़ स्थित मुथू फाइनेंस कंपनी से गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी, जिससे सड़क पर भीड़ एकत्रित हो गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही