Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : विधायक ढुल्लू महतो गुट व जलेश्‍वर समर्थकों के बीच फायरिंग, युवक घायल

Dhanbad/Baghmara : बीसीसीएल की बांसजोड़ा कोलियरी में वर्चस्व को लेकर बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो गुट और कांग्रेस नेता जलेश्‍वर महतो के समर्थकों के बीच 12 अक्टूबर की दोपहर खूनी संघर्ष हो गया. इस दौरान केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गड़ेरिया नीमतल्ला बस्ती के पास फायरिंग भी हुई, जिसमें जलेश्वर महतो गुट का एक युवक मुकेश तुरी गंभीर रूप से घायल हो गया. बांसजोड़ा निवासी मुकेश तुरी की गर्दन में गोली लगी है. उसे इलाज के लिए पहले एसएनएमएमसीएच, धनबाद (Dhanbad) ले जाया गया. डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया. परिजन उसे लेकर रांची गए हैं. घटना के बाद से बांसजोड़ा कोलियरी समेत पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है. कोलियरी और बस्ती में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

ढुल्लू महतो सर्थक तीन गिरफ्तार, थाने में पूछताछ

सूचना मिलते ही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार बिन्हा केंदुआ और लोयाबाद थानाप्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. पुलिस ने गोली मारने के आरोपी ढुल्लू महतो समर्थक विक्की और विक्की गुप्ता सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. डीएसपी ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. घटना स्थल से एक पिस्टल और जिंदा गोली बरामद की गई है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

गोली चलाने को विधायक ने दिए थे 5 लाख : आरोपी युवक

गोली चलने की घटना के तुरंत बाद जलेश्‍वर महतो समर्थकों ने घटना में शामिल दो युवकों को पकड़ कर जमकर धुनाई की. फिर उन्‍हें पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ा गया आरोपी युवक विक्की ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि विधायक ढुल्लू महतो की ओर से गोली चलाने के लिए विक्की डोम को 5 लाख रुपए दिए गए था. फिलहाल इसमें से 1.70 लाख रुपए उन दोनों को मिले हैं. समाचार लिखे जाने तक पुलिस दोनों युवकों से केंदुआडीह थाना में पूछताछ कर रही थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/former-mla-sanjeev-singh-lodged-in-dhanbad-jail-again-reached-dental-clinic/">धनबाद

जेल में बंद पूर्व विधायक संजीव सिंह फिर पहुंचे डेंटल क्लिनिक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही