Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : केंदुआ में कोयला कारोबारी राजेश पर फायरिंग, भाग कर बचाई जान

Putki : धनबाद जिले के केंदुआ के कोयला कारोबारी और आउटसोर्सिंग कंपनी हिलटॉप के लाइजनर राजेश यादव पर अपराधियों ने 13 फरवरी की सुबह सुबह करीब 7.15 बजे गोली चलाकर हत्या का प्रयास किया. लेकिन वह बाल-बाल बच गए. भागकर जान बचाई. ब्लैक कलर की सीबीजेड बाइक पर सवार 3 अपराधी केंदुआ-झरिया रोड पर पोस्ट ऑफिस के सामने पहुंचे और वहां राजेश को देख बाइक रोक दी. बाइक पर पीछे बैठे दो युवकों ने पिस्तौल से 34-35 सेकेंड में पिस्तौल से चार गोलियां दाग दी और झरिया की ओर भाग निकले. एक गोली गिर गई, जबकि तीन गोलियों के निशान सड़क किनारे भूंजा दुकान व एक बंद दुकान के शटर पर दिख रहे हैं. अहले सुबह गोली चलने की घटना से इलाके में खलबली मच गई. केंदुआडीह थाना पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा गोली व चार खोखा बरामद किया है.

सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों की तस्वीर कैद

पुलिस सड़क के किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है. एक कैमरे में बाइक पर सवार तीनों अपराधियों की गतिविधि कैद हो गई है. तीनों 19 से 22 वर्ष के गोरे चिट्टे युवक हैं. पूरे घटनाक्रम को कोयला के धंधे में रंगदारी व वर्चस्व से जोड़कर देखा जा रहा है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-jagannath-puri-went-to-shradh-theft-happened-in-the-house/">धनबाद:

श्राद्ध में गए थे जगन्नाथ पुरी, घर में हो गई चोरी

पिता पढ़ रहे थे अखबार, राजेश के पहुंचते ही चलने लगी गोली

सुबह सात बजकर 10 मिनट पर राजेश घर के पिछले दरवाजे से केंदुआ-झरिया रोड की ओर निकले. पिता रामस्वार्थ यादव को भुंजा दुकान के पास पेपर पढते देख उनके समीप पहुंचकर किसी से मोबाइल पर बात करने लगे. तभी केंदुआ पुल की ओर से अचानक एक बाइक आकर रुकी. उसपर तीन युवक सवार थे. बीच में हुडी कैप पहने युवक था. बाइक पर पीछे बैठे दोनों युवकों ने जैसे ही कमर से पिस्तौल निकाली, इनकी गतिविधि को भांप राजेश गली की ओर भागे. युवकों ने भी दौड़कर दनादन गोलियां चलानी शुरू कर दी. भुंजा दुकान के पास एक वाहन खड़ा रहने और गली घुमावदार होने से राजेश की जान बच गयी. हमलावरों ने कुछ कदम दौड़कर पीछा भी किया. तभी पिता ने हमलावरों पर पत्थर से प्रहार कर दिया और तीनों भाग निकले. राजेश ने अपराधियों को चेहरे से पहचानने का दावा किया है.

3 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

[caption id="attachment_553800" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/rajesh-yadav-2-1-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" /> घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व जुटी भीड़[/caption] डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा व केंदुआडीह थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. कोयला कारोबारी राजेश यादव व आसपास के लोगों से पूछताछ की.थाना प्रभारी ने कहा कि राजेश की लिखित शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता ने मामले में पहले से विवाद चल रहे शीतल यादव, विनय यादव व एक अन्य का नाम भी लिया है. पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-jacks-workshop-the-rules-of-matriculation-inter-examination-should-be-told-to-the-superintendents/">धनबाद

: जैक की कार्यशाला में केंद्राधीक्षकों को बताए मैट्रिक-इंटर परीक्षा के नियम  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही