Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: वासेपुर में 3 मई को जमीन के विवाद को लेकर हुई गोलीबारी: डीएसपी

Dhanbad : वासेपुर में विगत 3 मई की रात फायरिंग में जख्मी इकबाल खान के छोटे भाई जफर खान उर्फ साहबजादे के बयान पर बैंक मोड़ थाने में 8 लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है. साहिद रजा और आजम को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया. डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा ने कहा कि लगता है जमीन विवाद में यह गोली बारी हुई है. उन्होंने कहा कि प्रिंस खान किसी भी घटना का क्रेडिट ले रहा है. किसी भी कारण घटना हुई है, प्रिंस अपना पर्चा छोड़कर लोगों के मन में दहशत फैला रहा है. उन्होंने कहा कि बाकी बिंदुओ पर जांच की जा रही है. प्राथमिकी के अनुसार 3 मई की रात 9  बजे निशांतनगर का आजम खान और कमर मखदूमी रोड नीचे मोहल्ला का शाहिद रजा उर्फ डाकू आरा मोड में जमीन के बारे में बातचीत के लिए इकबाल खान के पास आए. बबलू उर्फ गोलू और जावेद खान के साथ एक बार रात 9:30 बजे मंदिर ग्राउंड पहुंचा. 5 मिनट बाद काली शर्ट और हेलमेट वाला बाइक सवार पहुंचा. पीछे वाली सीट पर अरशद उर्फ रितिक था जिसने इकबाल पर गोली चलाई.  ढोलू और जावेद ने रितिक को पकड़ लिया. इस दौरान बाइक चला रहे युवक ने ढोलू के चेहरे पर गोली चला दी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहचान करने में जुटी है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही