Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मौर्य एक्सप्रेस में 46 वर्षों बाद यात्रियों को फर्स्ट एसी कोच की सुवि‍धा

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=318606&action=edit">(Dhanbad)

होकर चलने वाली हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन में 46 वर्ष के बाद फर्स्ट एसी कोच लगेगा. नौ जून से यात्री फर्स्ट एसी में सफर कर सकेंगे. लेकिन धनबाद के यात्रियों को यह सुविधा नहीं मिल सकेगी. क्योंकि धनबाद से इस ट्रेन में फर्स्ट एसी का कोटा नहीं होने से इस श्रेणी में टिकट की बुकिंग नहीं होगी. हालांकि धनबाद के कतरास के साथ-साथ चंद्रपुरा, बोकारो, रांची और हटिया से इस श्रेणी में टिकट बुक कराए जा सकेंगे. हालांकि गोरखपुर से वापसी की ट्रेन में सफर करने यात्रियों का रेलवे ने ख्याल रखा है. वापसी में गोरखपुर, हाजीपुर समेत सभी स्टेशनों से धनबाद के लिए फर्स्ट एसी श्रेणी में टिकट बुक करा सकेंगे. गोरखपुर से फर्स्ट एसी की सुविधा आठ जून से बहाल होगी.

ट्रेन में पारंपरिक की जगह अब एलएचबी कोच

मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन में पुरानी पारंपरिक रैक की जगह अब लाल रंग के एलएचबी कोच होंगे. इस ट्रेन की शुरुआत 15 जुलाई 1976 को हुई थी. ट्रेन में 46 वर्षों बाद पहली बार फर्स्ट एसी कोच भी जुड़ेगा. झारखंड से बिहार और यूपी के पूर्वांचल जानेवाले यात्री फर्स्ट एसी का मजा ले सकेंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=318644&action=edit">धनबाद

: नन सेफ्टी कैटेगरी में 50 प्रतिशत पोस्ट सरेंडर करने का विरोध, रेल कर्मियों ने किया प्रदर्शन [wpse_comments_template]]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही