Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीबीएमकेयू में थर्ड सेमेस्टर से पहले हो फर्स्ट व सकेंड की परीक्षा

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-mourning-in-the-area-over-the-suicide-of-sindri-mlas-son-vivek/">(Dhanbad)

परिसर में 13 फरवरी को स्नातक और स्नातकोत्तर थर्ड सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने विवि के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान बीएस सिटी कॉलेज बोकारो के पीजी सेमेस्टर थर्ड के विद्यार्थियों में शामिल लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि सेमेस्टर वन या सेमेस्टर टू में एक या दो विषय में फेल या प्रमोटेड होने की वजह से परीक्षा विभाग पीजी सेमेस्टर थर्ड का फॉर्म भरने से रोक रहा है. इससे उनका साल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच चुका है. प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों में यूजी सेमेस्टर थर्ड के भी विद्यार्थी शामिल थे. उनकी भी यही समस्या थी. हंगामा कर रहे विद्यार्थियों ने कुलपति व परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि विश्वविद्यालय सेमेस्टर थर्ड की परीक्षा से पहले सेमेस्टर 1 या 2 का परीक्षा ले लें. ताकि वे जिस विषय में फेल हैं उसकी परीक्षा दे सकें. इसके बाद ही थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा ली जाए. प्रदर्शन में रीना किस्कु, विपिन कुमार दास, ज्योति कुमारी, प्रियंका रजवार, प्रियंका कुमारी, सुमन कुमारी, सोनी कुमारी, मोनिका कुमारी, कोमल गुप्ता के साथ दर्जनों विद्यार्थी शामिल थे. वही बता दें कि ये सभी विद्यार्थी लगभग 40 से 50 किलोमीटर दूर से विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचे थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-do-good-deeds-the-society-itself-will-appreciate-surendra-haridas/">धनबाद

: अच्छे कर्म करो, समाज खुद प्रशंसा करेगा- सुरेन्द्र हरिदास [wpse_comments_template

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही