Search

धनबाद : साईं बाबा मंदिर सिंदरी के श्रीराम दरबार का मना पहला स्थापना दिवस

Sindri : सिंदरी के श्री साईं मंदिर परिसर स्थित श्रीराम दरबार व भगवान शनिदेव मंदिर का हपला स्थापना दिवस 9 जून को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मंदिर के संरक्षक पूर्व इंस्पेक्टर रवीन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि परिसर में मां शेरावाली, श्रीराम जानकी, राधा-कृष्ण, बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग व भगवान शनिदेव की मूर्ति की स्थापना 9 जून 2022 को हुई थी. पहले स्थापना दिवस पर गुरुवार से शुरू अखंड हरिकीर्तन का समापन शुक्रवार को हुआ. इस विशेष मौके पर मंदिर में अहले सुबह विधिवत पूजन के बाद आरती हुई. इसके बाद भक्तों में भोग का वितरण किया गया. पूजन-अनुष्ठान में अशोक सिंह, राजू पाण्डेय, पवन शर्मा, रेणु सिंह, रानी सिंह, मंजू ठाकुर, राखी सहित साईं मंदिर परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-chinap-sent-notice-to-78-holding-tax-defaulters/">

धनबाद : चिनप ने 78 होल्डिंग टैक्स बकाएदारों को भेजा नोटिस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp