Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पहले तो दिल दे बैठे और फिर गंवा दिये 95 लाख रुपये

Advertisement
Advertisement

ठगी के शिकार युवक  ने साइबर थाने में दर्ज कराया मामला

Dhanbad :  प्रेम जाल में फंसकर धनबाद का एक युवक ठगी का शिकार हो कर 95 लाख रुपये गंवा बैठा. धनबाद के पॉलीटेक्निक के रहने वाले राहुल देव मेट्रोमोनियल साइट पर एक लड़की से दो तीन महीने से बातचीत कर रहे थे. धीरे धीरे उस लड़की के जाल में फंसते चले गए. बातों ही बातों में उसे दिल दे बैठे व प्यार में इतने अंधे हो गए कि लड़की की हर बात मानने को तैयार हो गए. लड़की ने कहा की बीट क्वाइन (ऑनलाइन सट्टे बाजी) में पैसा लगाओ. युवक राहुल ने कुछ सोचे समझे बगैर 95 लाख रुपये सट्टेबाजी में लगा दिये. जब उन्होंने अपना पैसा मांगा तो लड़की ने 15 लाख का और डिमांड किया. उसके बाद राहुल को समझ में आया कि उनके साथ ठगी हुई है. अब उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. जब पुलिस ने साइट चेक किया तो वह डिलीट किया जा चुका था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही