Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पहला कदम स्कूल ने नेशनल गेम्स में अव्वल बच्चों को किया सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) दिव्यांग बच्चों के विशेष स्कूल पहला कदम के सीपी बच्चों ने समूचे झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नेशनल गेम्स में भाग लिया. उन बच्चों को सम्मानित करने के लिए 10 मई मंगलवार को पहला कदम स्कूल में समारोह का आयोजन किया गया. राजीव कुमार पति ने शार्ट पुट में झारखंड के लिए सिल्वर मेडल जीता है. सूरज कुमार 100 मीटर दौड़ में सेमी फाइनल तक पहुंचे. समारोह में बी सी सी एल के निदेशक कार्मिक मल्रालिकार्जुन राव ने बच्चों को सम्मानित  किया. उन्होंने भविष्य में इन बच्चों को स्पोर्ट्स में आगे बढ़ाने के लिए हर तरह की मदद का आश्वासन भी दिया. सभी ने बच्चों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी. [caption id="attachment_307490" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/sammanit-child-300x240.jpeg"

alt="" width="300" height="240" /> मेडल जीत कर आए बच्चों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि[/caption] पहला कदम की सचिव अनीता अग्रवाल के अथक प्रयासों से इन दिव्यांग बच्चो ने न सिर्फ धनबाद का, बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है. बच्चों की सफलता पर उनके अभिभावक फूले नहीं समा रहे हैं. उनका कहना है कि जो बच्चे कल तक समाज में उपेक्षित थे, आज वे अथक मेहनत के कारण झारखंड के लिए मेडल ला रहे हैं. समारोह में केक काटा गया और अतिथियों के बीच अल्पाहार वितरित किया गया. स्कूल के सभी शिक्षकों ने इस खबर को सुनकर खुशी जाहिर की है. यह भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/jharkhand-news-cm-hemant-soren-will-attend-the-reception-party-of-mla-mathura-mahtos-son/">विधायक

मथुरा महतो के बेटे की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही