Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आधुनिक भारत के निर्माता थे प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू : ब्रजेन्द्र सिंह

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) Nirsa : निरसा (Nirsa) धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में शुक्रवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई. जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह  के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नेहरू जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में सदैव याद किए जाएंगे.  उनकी विदेश नीति आज भी प्रासंगिक है. हम सभी को उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेने एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए. आधुनिक भारत के निर्माण में पंडित नेहरू का योगदान महत्वपूर्ण रहा है.  उनके कार्यों से देश को नई दिशा मिली. भारतीय इतिहास में उनका नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाता है.  नेहरू का बच्चों के प्रति प्रगाढ़ प्रेम व स्नेह था. इस कारण बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहा करते हैं. वर्तमान केंद्र सरकार को नेहरू के कार्यों एवं उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए. वर्तमान मोदी सरकार सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें कर रही है. इसके अलावा 08 साल में एक भी उपलब्धि नहीं रही है. मोदी सरकार को देश में लोगों को जाति और धर्म के आधार पर बांटने की बजाय नेहरू के उत्कृष्ट कार्यों को अपनाने की जरूरत है. इस मौके पर  मदन महतो, बीके सिंह, मनोज सिंह, मनोज यादव, अनवर शमीम, वैभव सिन्हा, पप्पू कुमार तिवारी, आशीष सिन्हा, अजय कुमार पासवान, रोशन कुमार, साहिर खान, अरविंद सैनी, अरुण दास सहित दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद थे.

निरसा में मनाई गई प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू की पुण्यतिथि

  [caption id="attachment_318869" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/nehru-suresh-1-300x141.jpeg"

alt="" width="300" height="141" /> नेहरूजी को पुष्पांजलि देते कांग्रेस नेता सुरेश झा एवं अन्य[/caption] Nirsa : धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष सुरेश चंद्र झा के आवासीय कार्यालय तालडांगा आवासीय कॉलोनी चिरकुंडा में आधुनिक भारत के निर्माता और प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई. उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया. इस मौके पर सुरेश चंद्र झा, नागेन्द्र कुमार सिंह, गैरूल हसन, शशि भूषण नाथ तिवारी, परमानंद सिंह, मंतोष यादव, निशिकांत मिश्रा, रमेश प्रसाद, संतोष तिवारी, हरदेव मंडल, मोती पासवान, शंभूनाथ शुक्ला, महेन्द्र नोनिया, झूलन सिंह यादव, बबलू तिवारी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/809-members-of-dhanbad-club-will-elect-29-new-executive/">धनबाद

क्लब के 809 मेंबर 29 को चुनेंगे नई कार्यकारिणी [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही