Search

 
 
 

धनबाद: सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र के लिए डॉ मोनालिसा को प्रथम पुरस्कार

 

एसएसएलएनटी कॉलेज में दो दिवसीय मल्टीडिसिप्लिनरी नेशनल सेमिनार संपन्न

Dhanbad : एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में दो दिवसीय मल्टी डिसिप्लिनरी नेशनल सेमिनार का समापन 24 जून शनिवार को हो गया. सेमिनार के अंतिम दिन सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र के लिए एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय की वनस्पति विभागाध्यक्ष डॉ मोनालिसा साहा को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया. सिल्ली कॉलेज की सुचित्रा महतो को द्वितीय, जबकि आरके महिला कॉलेज गिरिडीह की पूनम प्रभा मुंडू को तीसरा पुरस्कार मिला. सेमिनार में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया. एसएसएलएनटी कॉलेज की प्राचार्या डॉ शर्मिला रानी ने सेमिनार में प्रस्तुत सभी शोध पत्रों की सराहना की एवं आयोजन के लिए टॉकन रिसर्च एंड डेवलपमेंट बेंगलुरु को धन्यवाद दिया. सेमिनार को सफल बनाने में प्रो इंचार्ज डॉ सरिता श्रीवास्तव, डॉ सुनीता तिवारी, डॉ प्रिया मधुलिका एक्का, सेमिनार डायरेक्टर केके मिश्रा, आयोजन सचिव विमल मिंज के साथ अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही