Dhanbad : धनबाद (
Dhanbad) कोयलांचल में हाल की दो बड़ी घटनाओं ने लोगों को हिला कर रख दिया है. 15 फरवरी को सात मंजिला अपार्टमेंट से गिर कर 13 वर्षीय सांघवी की मौत हो गई थी. उस सदमे से परिजन व शहर के लोग उबर भी नहीं पाये थे कि 27 फरवरी सोमवार की रात 15 वर्षीय छात्र आदित्य मंडल की निर्ममता से हत्या कर दी गई. तोपचांची प्रखंड के गुनघसा पंचायत के आजाद नगर निवासी चिप्स विक्रेता सुदाम मंडल का पुत्र आदित्य मुर्गा चिल्ली खाने की बात कह कर घर से निकला था. काफी देर बाद भी जब घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की. खोजबीन में परिवार वालों को पता चला कि गुनघसा पंचायत से सटे जंगल बी एन आर रेलवे लाइन से कुछ दूरी पर आदित्य को बेहरमी से मार कर फेंक दिया गया है.
तोपचांची पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा
खबर जंगल में आग की तरह फैली. मोहल्ले के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. इधर परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. रुदन और चीत्कार से पूरा इलाका गमगीन हो गया. सूचना मिलने पर तोपचांची और हरिहरपुर पुलिस पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है. तोपचांची पुलिस दो युवकों को कतरास के एक निजी अस्पताल से पकड़ कर रात करीब 1 बजे तोपचांची थाना लाई है. उनसे अभी पूछताछ की जा रही है. घटना के संबंध में पुलिस अभी कुछ नहीं बता रही है,.पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है. जांच पड़ताल के बाद ही घटना के बारे में कहा जा सकता है.
रात में घर से निकला, बाद में आया किसी का फोन
परिजनों ने तोपचांची थाना को लिखित शिकायत दर्ज करते हुए कहा कि रात्रि मुर्गा चिल्ली खाने बोल कर घर बाहर गया था. रात्रि करीब 8:30 बजे किसी का फोन कॉल आया कि आपका बेटा बगल में जंगल में बेहोश पड़ा है. इसके बाद सभी जंगल पहुंचे. पुत्र का शव देख कर लगा उसके मुंह पर किसी धारदार हथियार से लगातार हमला किया गया था.
हत्या का मामला लगता है : एसडीपीओ
[caption id="attachment_567769" align="aligncenter" width="300"]

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/nisha-dsp-300x218.jpeg"
alt="" width="300" height="218" />
एसडीपीओ निशा मुर्मू[/caption] इधर घटना के संबंध में तोपचांची थाना पहुंचे बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू ने कहा कि अनुसंधान जारी है. अनुसंधान के बाद ही घटना से रहस्य का पर्दा उठ पाएगा. पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है. प्रथमदृष्टया घटना हत्या का प्रतीक होता है.
अब भी रहस्य बना हुआ है सांघवी की मौत का मामला
धनबाद के धैया भेलाटांड़ स्थित ट्रिनिटी गार्डन की छत से गिर कर सांघवी की मौत भी रहस्य बनी हुई है. उसकी हत्या हुई या हादसे में मौत, पुलिस 15 दिन बाद भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी.परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या हुई. स्थानी लोगों ने न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाल, अधिकारियों को ज्ञापन दिया. पुलिस ने कुछ युवकों को पकड़ा. उनसे गहन पूछताछ की. परंतु अब तक कोई सुराग हाथ नहीं आया. आदित्य मंडल की मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस हाथ-पैर मार रही है. स्थानीय लोग इस घटना के बाद गम और गुस्से में हैं. बरवाअड्डा में लोगों का जमघट लगा है. कई समाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लोगों ने 72 घंटे बाद कभी भी धनबाद बरवाअड्डा मार्ग को जाम करने की चेतावनी दे दी है. दो किशोर वय बच्चे-बच्ची की हत्या में एक चीज समान है, वह है एक बड़ा रहस्य अथवा साजिश. [wpse_comments_template]
Leave a Comment