Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पहले पानी की समस्या का समाधान करे डीवीसी -विधायक

Maithon : पेयजल संकट पर ग्राम विकास सलाहकार समिति बंगाल क्षेत्र की बैठक 6 अप्रैल को डीवीसी पंचेत के अंबेडकर भवन में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से बंगाल क्षेत्र में डीवीसी के सीएसआर विकास फंड को पेयजल व्यवस्था पर खर्च करने का निर्णय लिया गया. संकट वाले क्षेत्रों में फिलहाल टैंकरों जलापूर्ति की जाएगी. बैठक में रधुनाथपुर (पश्चिम बंगाल) के विधायक विवेकानंद बाउरी, बीडीओ अजय कुमार सामंता मुख्य रूप से उपस्थित थे. विधायक विवेकानंद बाउरी ने कहा कि पंचेत डैम से सटे बंगाल क्षेत्र की चार पंचायतों में पेयजल संकट है. डीवीसी प्रबंधन पहले समस्या का समाधान करे. गर्मी इन पंचायतों में तीन माह तक पांच-पांच टैंकरों से जलापूर्ति की जाए. बैठक में उप मुख्य अभियंता सोमेश कुमार, सीएसआर मैनेजर बीके सिन्हा, डीसीएमओ एके मिश्रा, सभापति सरस्वती टुडू, महेंद्र साव, जिप सदस्य कर्मा कुमार राउत, संजीव मुर्मू, विधान मांझी, मल्लिका मुर्मू आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-demonstration-of-laborers-in-front-of-colliery-against-delay-in-salary/">धनबाद

: वेतन में विलंब के विरोध में मजदूरों का कोलियरी के समक्ष प्रदर्शन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही