Search

धनबाद : सीपी फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए पहला कदम स्कूल के 3 ​खिलाड़ी टीम में शामिल

Dhanbad : नेशनल सीपी फुटबॉल चैंपियनशिप-2023 के लिए धनबाद के पहला कदम स्कूल के 3 ​खिलाडि़यों का झारखंड टीम में चयन हुआ है. यह जानकारी जगजीवन नगर स्थित पहला कदम स्कूल की सचिव अनीता अग्रवाल ने दी. प्रतियोगिता 2 से 4 जून तक दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गई है. उन्होंने कहा कि सीपी फेडरेशन ऑफ इंडिया चैप्टर झारखंड से संबद्ध पहला कदम स्कूल से 3 फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन होना धनबाद के लिए गौरव की बात है. प्रतियोगिता के लिए धनबाद सहित झारखंड से कुल 7 सीपी ​​खिलाड़ी चयनित हुए हैं. इनमें राजीव कुमार पति, प्रशांत कुमार सिन्हा, तेजेंद्र सिंह, शीतल सिका, कुमार गौरव, मो. आज़ाद, गोविंद कुमार व किशोर कुमार शामिल हैं. झारखंड की सीपी कमेटी की सदस्य अनीता अग्रवाल ने राज्य के सभी चयनित ​खिलाडि़यों को को बधाई दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-settlement-of-3-cases-under-dalsas-mind-meeting-fortnight/">धनबाद

: डालसा के मन का मिलन पखवाड़ा के तहत 3 मामलों का निबटारा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp