Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पहला कदम स्‍कूल के राजीव ने झारखंड के लिए जीता सिल्वर मेडल

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित दि‍व्यांग बच्‍चों की राष्‍ट्रीय एथलेटिक्‍स प्रतियोगिता में धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=305716&action=edit">(Dhanbad)

के छात्र राजीव कुमार ने मेडल जीता है. पहला कदम स्कूल, जगजीवन नगर के छात्र राजीव कुमार ने शॉट पुट थ्रो में झारखंड के लिए सिल्‍वर मेडल जीता. वहीं, सूरज कुमार 100 मीटर दौड़ में सेमीफाइनल तक पहुंचे. प्रतियोगिता का आयोजन सेरेब्रल पॉल्सी स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया था. इसमें धनबाद के जगजीवन नगर स्थि‍त पहला कदम स्‍कूल के तीन बच्‍चों ने झारखंड का प्रतिनिधित्‍व किया. दिव्‍यांगों बच्‍चों के लिए हुए नेशनल गेम्‍स में पहली बार झारखंड के सीपी बच्‍चों ने भाग लिया.

धनबाद के तीन बच्‍चों ने किया झारखंड का प्रतिनि‍धित्‍व 

प्रतियोगिता में पहला कदम स्‍कूल के तीन बच्‍चों ने झारखंड का प्रतिनिधित्‍व किया था. इन्‍होंने शॉट पुट थ्रो, 100 मीटर दौड़ सहित अन्‍य स्‍पर्धाओं में भाग लिया. तीनों बच्‍चे कोच अनवारूल हक के मार्गदर्शन में कुछ महीनों से स्‍कूल में ही प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे थे. झारखंड के कोच राजकुमार सिंह ने कहा कि बहुत कम समय की ट्रेनिंग में भी बच्चों बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है.पहला कदम स्‍कूल की सचिव अनीता अग्रवाल ने कहा कि इन बच्चों ने पूरे झारखंड का नाम रौशन किया है. बच्चों के घर लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=305665&action=edit">

धनबाद: तीन डॉक्टरों को दबंग गफ्फार ने दी जान मारने की धमकी [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही