Search

 
 
 

धनबाद : पहले जमकर चली कुर्सियां, फिर हुआ सिंदरी चैंबर का चुनाव

 
एक दिन पहले सचिव पद से इस्तीफ़ा देने वाले दीपक कुमार दीपू बने अध्यक्ष
Sindri : सिदंरी चैंबर के सचिव और कोषाध्यक्ष के अचानक इस्तीफ़ा देने के अगले दिन गुरुवार 20 जुलाई को सिंदरी चैंबर के 600 व्यापारियों की एक आपात बैठक हुई. बैठक में ज़िला चैंबर के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सिंदरी चैंबर के पूर्व सचिव दीपक कुमार दीपू को अध्यक्ष, संजय प्रसाद को सचिव और दिलीप रिटोलिया को फिर से कोषाध्यक्ष बनाया गया है. जिला चैंबर ने व्यापारियों की सहमति से चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाई. हालांकि चुनाव से पहले हुई बैठक में दो पक्षों के बीच जमकर कुर्सियां चलीं. एक राउंड फायरिंग भी बात सामने आई. झड़प में कुछ लोग आंशिक रूप से घायल भी हुए हैं. धनबाद जिला चैंबर ऑफ कामर्स अध्यक्ष चेतन गोयनका ने एकजुटता का परिचय देने के लिए व्यापारियों को धन्यवाद दिया. [caption id="attachment_705309" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/CHAMBER-CHUNAV-300x204.jpg"

alt="" width="300" height="204" /> नवनियुक्त अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत करते जिला चैंबर के अध्यक्ष[/caption] वहीं पूर्व सचिव के पद पर रहते हुए दीपक कुमार दीपू ने रोते हुए स्वर में कहा कि चैंबर पर कुठाराघात होने के कारण दोनों पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया था. सिंदरी चैंबर ऑफ कामर्स की बैठक लगभग ग्यारह बजे शुरू हुई. एक दिन पहले बुधवार को चैंबर के पद से इस्तीफा दे चुके पूर्व सचिव दीपक कुमार दीपू व कोषाध्यक्ष दिलीप रिटोलिया बैठक में शामिल हुए. दोनों पदाधिकारियों ने व्यापारियों की राय पर इस्तीफा वापस लेते हुए सिंदरी चैंबर को भंग किया. इसके बाद धनबाद जिला चैंबर ऑफ कामर्स अध्यक्ष की अनुमति पर जिला के पदाधिकारियों ने व्यापारियों की आम सहमति ली. इसके बाद तीनों पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया. नये पदाधिकारियों को माला पहनाकर व्यापारियों ने स्वागत किया.

     बैठक में चली कुर्सियां, हुई एक राउंड फायरिंग

सिंदरी चैंबर ऑफ कामर्स की बैठक में फर्टिलाइजर वर्क्स यूनियन महामंत्री संतोष चौधरी की उपस्थिति के बाद जनता श्रमिक संघ के संयुक्त महामंत्री लक्की सिंह के लोग पहुंचे. इशारेबाजी के बाद दोनों गुटों में जमकर कुर्सियां चलीं. जिसके बाद व्यापारियों में भगदड़ मच गई. कुछ व्यापारियों ने बताया कि एक गुट की ओर से फायरिंग भी की गई. हालांकि मौके पर पहुंची सिंदरी पुलिस ने गोली चलने की घटना से इनकार किया है. सिंदरी थाना के प्रभारी थाना प्रभारी आदर्श कुमार ने बताया कि बाजारों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. घटना में चिह्नित लोगों पर कार्रवाई होगी. बैठक में जिला चेम्बर अध्यक्ष चेतन गोयनका, जिला महासचिव अजय नारायण लाल, जिला उपाध्यक्ष सह बाजार समिति अध्यक्ष विनोद गुप्ता, जिला सचिव सह बाजार समिति महासचिव विकास कान्धवे, जिला संगठन सचिव सह लोयाबाद चेम्बर महासचिव सुनील पाण्डेय, सिंदरी थाना एसआई आदर्श कुमार, एसआई शिवचंदन कुंभकार, एसआई एस के यादव सहित सिंदरी के व्यापारी मौजूद रहे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-mass-marriage-of-five-couples-will-be-held-on-july-30-in-shakti-mandir/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : शक्ति मंदिर में 30 जुलाई को पांच जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही