Search

 
 
 

धनबाद : टुंडी में मछली कारोबारी की हत्या,  विरोध में थाने के सामने शव रख 4 घंटे सड़क जाम

 
Dhanbad : टुंडी थाना क्षेत्र के गमरियाटांड़ में मछली कारोबारी की हत्या कर दी गई. आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर थाना के सामने शव रखकर सड़क जाम कर दी. करीब 4 घंटे तक लोग सड़क पर जमे रहे. ग्रामीण पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. चरकखुर्द निवासी मछली कारोबारी दिनेश मंडल रविवार की देर शाम मनियाडीह थाना क्षेत्र के जिनाकी हटिया में मछली बेचकर बाइक से घर लौट रहे थे. तभी गमरियाटांड़ के पास बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी और भाग निकले. उन्हें 3 गोली लगी है. घटना के बाद परिजन उन्हें एसएनएमएमसीएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करा परिजनों को शव सौंप दिया. मृत कारोबारी के पुत्र दिनेश मंडल ने टुंडी थाना में लिखित शिकायत दी है, लोगों के बीच चर्चा है कि मृतक सूद का भी कारोबार करता था. मृतक का घर चरकखुर्द में हैं, जहां कई साइबर अपराधियों का घर है. पुलिस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. इधर, घटना से नाराज ग्रामीणों ने दिन के करीब 3.15 बजे परिजनों के साथ टुंडी थाना के सामने शव रखकर सड़क जाम कर दी. सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई. राहगीरों को नए साल के पहले दिन काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. चार घंटे के बाद सीओ के आश्वासन पर शाम सात बजे जाम हटा लिया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-3-houses-and-a-godown-razed-to-the-ground-with-loud-noise-in-katras-people-narrowly-escaped/">धनबाद

: कतरास में तेज आवाज के साथ 3 घर व एक गोडाउन जमींदोज, बाल-बाल बचे लोग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही