Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: भाजपा नेता के पुत्र समेत पांच आरोपियों को बाइक चोरी में भेजा जेल

Jharia: झरिया (Jharia)  जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में आये दिन होने वाली मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करने का पुलिस ने दावा किया है. पुलिस ने चोरी की 8 मोटरसाइकिल जब्त कर 5 आरोपियों को कांड संख्या 92/23 के तहत गुरुवार 4 मई को जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी विनोद उरांव ने बताया कि नुनुकडीह जीतपुर निवासी सपन बावरी के बंद आवास से तीन चोरी का मोटरसाइकिल को जब्त किया गया. पूछताछ के बाद पुलिस ने टाटा डीएवी स्कूल जामाडोबा के पीछे से चार मोटरसाइकिल बरामद की. धनबाद हाउसिंग कॉलोनी में बिजय महतो के घर से एक मोटरसाइकिल बरामद हुई. पूछताछ में पांच आरोपियों की संलिप्तता उजागर हुई है, जिसमें राहुल कुमार, नेहाल बर्मा,विजय महतो,अभिषेक पासवान, गौरव सिंह शामिल हैं. बिजय को छोड़ कर सभी आरोपी जामाडोबा क्षेत्र के रहने वाले हैं, जिसमें एक भाजपा नेता सुजीत सिंह का पुत्र गौरव सिंह भी शामिल है. थाना प्रभारी ने बताया कि जोड़ापोखर क्षेत्र के जेलगोड़ा स्टेडियम के पास से चार मोटरसाइकिल चोरी हुई है, वहीं भागा क्षेत्र से दो, भौंरा से एक मोटरसाइकिल की चोरी हुई हैं. चोरी की मोटरसाइकिल के मालिक को बुलाया गया है, ताकि चेचिस नम्बर से मिलान किया जा सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही