Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  जलापूर्ति योजना की पाइप चोरी करते पांच गिरफ्तार

Topchachi : तोपचांची (Topchachi )  तोपचांची थाना क्षेत्र अन्तर्गत खेशमी में मंगलवार 25  अप्रैल को जलापूर्ति योजना की पाइप चुराने आए पांच लोगों को पुलिस ने ट्रक (संख्या BR 52 G 3859) के साथ धर दबोचा. पुलिस सभी लोगों तथा ट्रक को तोपचांची थाना लेकर चली आई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार को दोपहर में जलापूर्ति योजना की पाइप को चोरी करने पांच लोग आये. सभी पाइप को ट्रक में लोड कर रहे थे. तभी ग्रामीणों को भनक लग गई. उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व पांचों को पकड़ लिया व ट्रक को भी जब्त कर लिया. जब्त ट्रक में दो पाइप लादी जा चुकी थी. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग पाइप की चोरी कर‌ रहे थे. अचानक पुलिस के पहुंचते ही कुछ लोग भाग गए. पकड़े लोगों को पुलिस तोपचांची थाना ले आई है और उनसे पुछताछ की जा रही है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही