Search

 
 
 

धनबाद : मोटरसाइकिल व मोबाइल लूट मामले में पांच गिरफ्तार, भेजे गए जेल

 
Sindri : सिंदरी (Sindri)  बलियापुर थाना क्षेत्र के जगदीश गांव के समीप विगत 12 सितंबर को मोहनपुर निवासी मिथिलेश कुमार महतो से मोटरसाइकिल व मोबाइल लूट मामले का बलियापुर पुलिस ने खुलास कर लिया है. बलियापुर थाना में सोमवार 3 अक्टूबर को सर्किल इंस्पेक्टर जगदेव पाहन तिर्की ने प्रेस वार्ता में बताया कि भुक्तभोगी की लिखित शिकायत पर टीम गठित कर छापामारी की गई और पांच लोगों को पकड़ लिया गया है. हालांकि एक आरोपी फरार होने में सफल रहा. वह भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा. पकड़े गए आरोपियों में गोविंदपुर निवासी संजय राय एवं विजय राय शामिल है, जबकि सागर कुशवाहा, अमित महतो और दीपक रविदास निरसा का रहने वाला है. सभी को उनके घर से पकड़ा गया. अभियुक्तों की निशानदेही पर लूटे गए मोबाइल, मोटरसाइकिल एवं लूट में प्रयुक्त टेंपो को भी बरामद कर लिया गया है. टीम में थाना प्रभारी पंकज वर्मा, अनुसंधानकर्ता सोनू कुमार ठाकुर, एएसआई राजेश सिंह एवं सशस्त्र बल शामिल थे. बताते चलें कि गत 12 सितंबर की सुबह 5 बजे जगदीश गांव के पास टेंपो पर सवार होकर आए आधा दर्जन अपराधियों ने ड्यूटी कर लौट रहे मिथिलेश को चाकू का भय दिखाकर मोटरसाइकिल व मोबाइल लूट लिये थे. उसकी लिखित शिकायत पर 13 सितंबर को बलियापुर थाना में कांड संख्या 156/2022, धारा 392 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-motorcycles-stolen-from-jorapokhar-on-the-same-day/">धनबाद

: जोड़ापोखर से एक ही दिन दो मोटरसाइकिल की चोरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही