Search

 
 
 

धनबाद: शक्ति मंदिर में पांच जोड़े 30 जुलाई को बंधेंगे विवाह बंधन में

 

अदा की गई संगीत व मेंहदी की रस्म, बैंड- बाजे के साथ निकलेगी बारात

Dhanbad : शहर के जोड़ाफाटक स्थित शक्ति मंदिर में श्री श्री भगवती जागरण कमेटी की ओर से पांच जोड़ों का सामूहिक विवाह 30 जुलाई रविवार को होगा. इसके पहले 29 जुलाई शनिवार को मेंहदी और संगीत की रस्म अदाकी गई. 30 जुलाई को विवाह समारोह में पश्चिम बंगाल से तीन दूल्हा और दो दुल्हन, बिहार से एक दुल्हन जबकि धनबाद से चार दूल्हा-दुल्हन की शादी होनेवाली है. मंदिर कमेटी के सह-सचिव सुरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि शक्ति मंदिर में पांच जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जा रहा है. 30 जुलाई को दूल्हा-दुल्हन सुसज्जित टोटो पर सवार होंगे व बैंड- बाजे के साथ बारात निकाली जाएगी. बारात पुराना बाजार, हावड़ा मोटर, टेलीफोन एक्सचेंज रोड, जोड़फाटक से होकर साजदेव भवन होती हुई मंदिर पहुंचेंगी. यहां विधि-विधान के साथ अलग-अलग मंडप में विवाह संपन्न होगा. विवाह समारोह का सारा खर्च मंदिर के दानदाताओं के सहयोग से हो रहा है. इनकी होगी शादी : बलियापुर के मुकुंदा निवासी लालबाबू बाउरी सिंदरी के मनोहरटांड़ निवासी अनिता कुमारी, धनबाद के कुसुंडा निवासी शिव कुमार तांती बिहार खगड़िया की तुलसी कुमारी, जबकि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी जितेन बाउरी बंगाल के ही पुरुलिया की पूजा बाउरी, पुरुलिया के दीपक बाउरी धनबाद के बलियापुर की संगीता बाउरी व पुरुलिया के सौरोजीत वर्दवान की पायल बाउरी के साथ विवाह सूत्र में बंधेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही