Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ शुरू

Maithan :  एग्यारकुंड प्रखंड गोपीनाथपुर पंचायत के मुगमा रेलवे फाटक चपरासी धौड़ा में पांच दिवसीय श्रीश्री 108  मारुति नंदन महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 27 मई शनिवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलशयात्रा का नेतृत्व बनारस से आये पुरोहित बांकेबिहारी महाराज ने किया. कलशयात्रा में 251 युवतियां, महिलाएं व बच्चियां शामिल थी. बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया. पुरोहित बांकेबिहारी महाराज ने बताया कि कलश यात्रा खुदिया नदी तक गई. वहां पूरे विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर कलश में जल भरा गया. इसके बाद कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ झूमते-गाते वापस मंदिर प्रांगण पहुंचे. इस बीच भक्तों के जय श्री राम, बाबा भोलेनाथ की जय, जय बजरंगबली, धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, विश्व का कल्याण हो आदि नारों से क्षेत्र गुंजायमान होता रहा. 31 मई को महाभंडारा के साथ महायज्ञ संपन्न हो जाएगा. कलश यात्रा को सफल बनाने में समस्त गोपीनाथपुर पंचायत वासियों का योगदान रहा. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही