Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पितृपक्ष मेला के अवसर पर पांच जोड़ी ट्रेनों का अनुग्रह नारायण घाट पर ठहराव

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पितृपक्ष मेला के पहले श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने धनबाद से चलने वाली धनबाद-डेहरी ऑन सोन इंटरसिटी पैसेंजर सहित पांच जोड़ी ट्रेनें 09 सितंबर से 25 सितंबर तक अनुग्रह नारायण घाट पर पांच जोड़ी ट्रेनों के दो मिनट अस्थायी ठहराव की अनुमति दी है. जिन ट्रेनों के ठहराव की अनुमति दी गई है, उनमें गया-डीडीयू-गया मेमू पैसेंजर स्पेशल, गया-डेहरी ऑन सोन-गया मेमू पैसेंजर स्पेशल, गया-डेहरी ऑन सोन-गया मेमू पैसेंजर स्पेशल, धनबाद-डेहरी ऑन सोन-धनबाद इंटरसिटी पैसेंजर व आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल मेमू एक्सप्रेस शामिल हैं. इसके अलावा 9 सितंबर से 25 सितंबर तक पुनपुन घाट हाल्ट स्टेशन पर 8 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का दो-दो मिनट के अस्थायी ठहराव की अनुमति मिली है, जिनमें पूर्णिया कोर्ट-हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस, इसलामपुर-हटिया-इसलामपुर एक्सप्रेस, पटना-भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस, बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस, सिंगरौली-पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस, पटना-रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस, पटना-धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस व राजगीर-वाराणसी-राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही