Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बार एसोसिएशन के चुनाव में पहले दिन पांच लोगों ने भरा पर्चा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन के पहले दिन आज सोमवार 15 मई को कुल पांच उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दायर किया. सबसे पहला नामांकन कोषाध्यक्ष पद के लिए शिवकुमार प्रसाद सिंह उर्फ प्रभात सिंह ने और उसके बाद सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए परमेश्वर प्रसाद बारी ने तथा कार्यकारिणी सदस्य के कुल 9 पद के लिए संदीप कौशल, अभिजीत कुमार साधू, एवं ललन गुप्ता ने नामांकन पत्र दायर किया. चुनाव समिति के सदस्य देवी शरण सिन्हा एवं अरुण कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन के पहले दिन आज कुल 34 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र खरीदे हैं. नामांकन पत्र खरीदनेवालों में अध्यक्ष पद के लिए तीन अमरेंद्र कुमार सहाय, राधेश्याम गोस्वामी, हरीश कुमार जोशी, उपाध्यक्ष पद के लिए तीन अजय किशोर नारायण, सुबोध कुमार उर्फ चीकू केसरी, पीके भट्टाचार्य, महासचिव पद के लिए तीन जितेंद्र कुमार , विदे‌श दान, धीरेंद्र ब्रम्हचारी,कोषाध्यक्ष पद के लिए पांच मेघनाथ रवानी, जय देव कुमार, देव कुमार प्रसाद, मुकुल कुमार उर्फ मुकुल तिवारी, कृष्ण बिहारी सहाय, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए तीन अमित कुमार सिंह, अमल कुमार महतो साकेत सहाय, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के पद के लिए तीन नरेंद्र कुमार त्रिवेदी, मनोज कुमार पासवान, दिलीप कुमार प्रसाद कार्यकारिणी सदस्य के पद के लिए चौदह उम्मीदवार मोहन चंद्र महतो, विजय कुमार पांडे, रामाकांत ओझा, विभास कुमार महतो, अमित कुमार मोदक, सिद्धार्थ शर्मा, संजय तिवारी ,रणधीर कुमार श्रीवास्तव, शत्रुघ्न तिवारी, एनुअल हक, राजन पाल, मनोज कुमार रवानी एवं अतीश कुमार शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही