Maithon : एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को बीईईओ सावित्री तिर्की की अध्यक्षता में सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई. बैठक में एग्यारकुंड बीडीओ मधु कुमारी विशेष रूप से मौजूद थीं. बीडीओ ने कहा कि वैसे स्कूल जहां मतदान केंद्र हैं, वहां के प्रधानाध्यापक पानी, बिजली, शौचालय, पंखा, फर्नीचर, चार्जिंग प्वाइंट, रैंप सहित सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करें. ताकि मतदान के दिन किसी तरह की परेशानी नहीं हो. इसके साथ ही बीईओ सावित्री तिर्की ने बैठक में शिक्षकों का बायोमीट्रिक अटेंडेंस, मध्याह्न भोजन संचालन की स्थिति, छात्रों की उपस्थिति की ई-विद्या वाहिनी में प्रविष्टि, प्रतिदिन एमडीएम से संबंधित एसएमएस की स्थिति, एमडीएम पर खर्च राशि की रिपोर्ट, रोकड़ पंजी, प्रयास कार्यक्रम, इसकी साप्ताहिक बैठक की स्थिति आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की. मौके पर प्रमोद कुमार झा, योगेश दत्ता, विदन मंडल, राजीव गोप, विनोद यादव, संतलाल बैठा, राजीव रंजन मिश्रा, अरुण कुमार सिंह, कन्हैया सिंह, पुरुषोत्तम कुमार सिंह, प्रमोद कुमार झा, पंकज सिंह, संजय कुमार सिंह, शिवराम हरिजन, श्यामल माजी, दिलीप पासवान, राजेश बाउरी, धीरेंद्र नाथ तिवारी सहित अन्य प्रधानाध्यापक उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-huge-quantity-of-illegal-liquor-seized-from-hotels-and-dhabas-7-arrested/">देवघर
: होटल और ढाबों से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, 7 गिरफ्तार [wpse_comments_template]
: होटल और ढाबों से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, 7 गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment