Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पर छह अप्रैल को बलियापुर रोड स्थित जिला कार्यालय में जिला महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में कार्यालय पर पार्टी का झंडा लगाया गया. जिला महानगर अध्यक्ष ने कहा कि 44 वर्षों में पार्टी ने विशाल वटवृक्ष का रूप ले लिया है. उन्होंने देश की करोड़ों समर्पित जनता और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी एवं आभार प्रकट किया. मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी ने कहा कि धनबाद जिला महानगर के सभी 1159 बूथों पर स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष हरि प्रकाश लाटा और सत्येंद्र कुमार ने संबोधित किया. मौके पर वरिष्ठ नेता महावीर पासवान, श्रीराम यादव, नितिन भट्ट, मानस प्रसून, मिल्टन पार्थसारथी, अमलेश सिंह, प्रितपाल सिंह अजमानी, अनिल सिन्हा, रणविजय सिंह, प्रभात रंजन, संतोषी आनंद, सुधा मिश्रा, मनीष कुमार, रवि मिश्रा, जितेंद्र मालाकार, कपूर रवानी आदि मौजूद थे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/DHANSAR-JHANDA-300x147.jpeg"
alt="" width="300" height="147" /> धनसार में झंडा लहराते पार्टी कार्यकर्ता[/caption] धनसार में बस्ताकोला मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों की छत पर पार्टी का झंडा लहराया. बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना तथा प्रभात फेरी निकाली गई. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश आईटी सेल प्रभारी बप्पी बाउरी ने कहा कि यह पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्देशित कार्यक्रम है, जिसे प्रत्येक मंडल स्तर पर करना है.
धनसार के कार्यकर्ताओं ने छत पर लगाया झंडा
[caption id="attachment_600962" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="147" /> धनसार में झंडा लहराते पार्टी कार्यकर्ता[/caption] धनसार में बस्ताकोला मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों की छत पर पार्टी का झंडा लहराया. बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना तथा प्रभात फेरी निकाली गई. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश आईटी सेल प्रभारी बप्पी बाउरी ने कहा कि यह पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्देशित कार्यक्रम है, जिसे प्रत्येक मंडल स्तर पर करना है.
Leave a Comment