Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः नगर निगम चुनाव से पहले सिटी हॉक्स का फ्लैग मार्च

डीएसपी (सीसीआर) सुमित कुमार के नेतृत्व में शहर के संवेदनशील व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया. डीएसपी ने कहा कि संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद में नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को डीएसपी (सीसीआर) सुमित कुमार के नेतृत्व में शहर के संवेदनशील व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया.


बाइक पर सवार सिटी हॉक्स के जवानों व पुलिस पदाधिकारियों ने कतरास मोड़, झरिया, उपर कुल्ही, इंदिरा चौक, हनुमान गढ़ी, बनियाहीर, भागा, लोदना मोड़, फुसबंगला मोड़, शालीमार, जोरापोखर, बोर्रागढ़, धनुआडीह, भागाबांध, अलाकडीहा, बैंक मोड़, नया बाजार, वासेपुर, आजाद नगर, भूली, पांडरपाला, भरत चौक, शमशेर नगर, विनोद बिहारी चौक, बाबूडीह, बेकारबांध, सिटी सेंटर, स्टेशन रोड, हिरापुर, स्टील गेट, सरायढेला और गोल बिल्डिंग सहित कई इलाकों का भ्रमण किया. मार्च के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया और संभावित संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर वहां विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए.


 कई स्थानों पर स्थानीय लोगों से संवाद कर प्रशासन की तैयारियों की जानकारी भी साझा की गई.फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना था कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अफवाह या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी. डीएसपी सुमित कुमार ने कहा कि संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्ती, ड्रोन और सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी तथा त्वरित कार्रवाई दल (QRT) को सक्रिय रखा गया है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही