धनबाद: उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस व रैपिड एक्शन फोर्स का फ्लैग मार्च
Dhanbad: सरायढेला थाना क्षेत्र में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने संयुक्त अभियान के तहत बुधवार 3 मई को फ्लैग मार्च निकाला. स्टील गेट से फ्लैग मार्च करते हुए सरायढेला के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया. डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार बिन्हा ने बताया कि जिला पुलिस एवं रैफ के संयुक्त अभियान से जिले में उपद्रवियों से निपटने के लिए फ्लैग मार्च किया जा रहा है. धनबाद के विभिन्न थानों में यह कार्यक्रम 6 दिनों तक चलाया जाएगा. फ्लैग मार्च में दंगा नियंत्रण वाहन तथा पुलिस प्रशासन का पेट्रोलिंग वाहन हूटर बजाते हुए कतार बद्ध होकर रैपिड एक्शन फोर्स तथा जिला पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. रैपिड एक्शन फोर्स के उपकमांडेंट विवेक कुमार ने बताया कि झारखंड में रूटीन कार्यक्रम के तहत जिला पुलिस के साथ समन्वय बनाकर उपद्रवियों से निपटने को लेकर फ्लैग मार्च किया जाता है. रैपिड एक्शन फोर्स के झारखंड में दो प्लाटून हैं, जिसमें पहला प्लाटून जमशेदपुर तथा दूसरा धनबाद में है. जिला पुलिस के साथ समन्वय बनाकर सभी संवेदनशील थाने में फ्लैग मार्च करना है. उन्होंने बताया कि 106 वीं वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवान ने पूरे साजो समान के साथ अच्छी वेश-भूषा में सभी शहर वासियों को भरोसा दिलाया कि किसी भी परिस्थिति में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए 106 वीं वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) हमेशा आपके साथ है. [wpse_comments_template]

Leave a Comment