Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहर के न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी में मां श्यामा काली मंदिर की तृतीय वर्षगाठ पर भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर माता की झंडा यात्रा मंदिर प्रांगण से पुराना बाजार होते हुए शक्ति मंदिर तक पहुंची. वहां से पुनः वापस मां श्यामा काली मंदिर लौटी. झंडा यात्रा में आपसी सौहार्द और भाईचारे का अनूठा संगम देखने को मिला. यात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल हुए.
5 मार्च को माता का जागरण का आयोजन
रविवार 5 मार्च को दोपहर 12 बजे से पांच बजे तक भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा. रात्रि आठ बजे से माता का जागरण होगा. इस जागरण में मुख्य गायक राजू सिंह अनुरागी की टीम मौजूद रहेगी. कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी की अध्यक्ष गौरी शंकर पांडेय, चेयरमैन मुन्ना सिंह, युवा संघर्ष मोर्चा जनवादी के संयोजक सह समाजसेवी दिलीप सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविंद्र वर्मा, अफजल खान, पुराना बाज़ार चैंबर के पूर्व अध्यक्ष सोहराब खान, रत्नेश सिंह, इमरान अली, अफ़रोज़ खान, मो.सलाउद्दीन, मो.तनवीररोबिन चटर्जी, बिस्वजीत पॉल, आशीष, अंशु, राजेश, तमन्ना, नितेश, अंकुर, अंकित, गोलू, आशीष, बिनोद, दिनेश, कफील, मुकेश, राजू एवं गणेश सिंह आदि ने योगदान दिया. [wpse_comments_template]
Leave a Comment