Dhanbad : चिरकुंडा एसडीपीओ रजत मनीक बाखला के नेतृत्व में दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन के द्वारा चिरकुंडा थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया फ्लैग मार्च चिरकुंडा, कुमारधुबी, गल्फरबाड़ी पंचेत, निरसा, कालुबथान,एमपीएल होते हुए मैथन पहुंचा. एसडीपीओ बाखला ने बताया कि फ्लैग मार्च दुर्गा पूजा के बनाये गये विभिन्न पंडालो में सुरक्षा व्यवस्था को मुआयना करने, लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए निकाला गया. कहा कि सुरक्षा के प्रति पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है.
धनबाद : दुर्गापूजा को लेकर निरसा अनुमंडल क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च
Last Updated: Oct 07, 2024 12:00 AM (IST)