धनबाद: 115 वां हरि नाम संकीर्तन को लेकर गाजे-बाजे के साथ ध्वज स्थापित
Nirsha : चार दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर 1 मार्च को तिलतोड़िया गांव से पांड्रा मजलिस कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ध्वज के साथ बेलडांगा पहुंचे. जहां पूरे विधि विधान के साथ उसे स्थापित किया गया. 6 मार्च से शुरू होने वाले इस संकीर्तन में पश्चिम बंगाल के अंजन उपाध्याय श्रीमद्भागवत गीता को गीत एवं संगीत के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे. वर्ष 1908 से प्रत्येक वर्ष होली के समय चार दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन अब तक होता आया है.जो हर साल अलग अलग गांव में होता है. घाघरा गांव से हरि नाम संकीर्तन की शुरुआत हुई थी जो निरंतर चली आ रही है. इस वर्ष बेलडांगा में समाज का 115 वां अखंड हरिनाम संकीर्तन को आयोजन किया गया है. [wpse_comments_template]

Leave a Comment