Search

 
 
 

धनबाद : तोपचांची स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में मिलीं खामियां

 
जिला परिषद अध्यक्ष और जिप सदस्य ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग की Topchanchi : तोपचांची प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहोबहियार में शुक्रवार 16 जून को जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह एवं जिला परिषद-2 के सदस्य विकास कुमार महतो ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने भर्ती गर्भवती महिला से चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में पूछताछ की. गर्भवती महिला ने बताया कि यहां का शौचालय गंदा है, बेडशीट नहीं है. दोपहर 1:00 बजे तक नाश्ता नहीं दिया जाता है. रोगी दर्द से तड़पता है, मगर पूछने वाला कोई नहीं है. दवा भी बाहर से मंगानी पड़ती है. जब रोगी दर्द को लेकर हल्ला मचाते हैं तो डॉक्टर धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच रेफर का पर्चा थमा देते हैं. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर श्वेता गुंजन से जिला परिषद सदस्य विकास कुमार महतो ने बात की, जिस पर जवाब मिला कि नौकरी से मेरा घर नहीं चलता है. जनप्रतिनिधि 2 साल के लिए चुनकर आते हैं और डॉक्टरों को सिखाने का प्रयास करते हैं. मुझे जो अच्छा लगेगा अपने हिसाब से करूंगी. मैं प्रभारी नहीं रहना चाहती हूं, इसके लिए लिखित सूचना भी दे चुकी हूं. इस संबंध में जिला परिषद-2 के सदस्य विकास कुमार महतो ने बताया कि पूर्व में भी तोपचांची स्वास्थ्य केंद्र में बरती जा रही अनियमितताओं के बारे में सूचना दी गई थी परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई.

सिविल सर्जन को लिखा पत्र

इधर, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने उक्त मामले में धनबाद सिविल सर्जन को पत्र लिखते हुए तोपचांची स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा व्यवस्था में सुधार एवं दोषी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को कारण पृच्छा करते हुए 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करने की मांग की है.   यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-gas-tank-caught-fire-while-cooking-no-casualties/">धनबाद

: खाना बनाते समय गैस टंकी में लगी आग, कोई हताहत नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही