Search

 
 
 

धनबाद: सिंदरी हर्ल में अमोनिया संयंत्र के दो टावरों से फ्लेमिंग शुरू

 
सिंदरी: सिंदरी (सिंदरी) हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) खाद कारखाना सिंदरी में उत्पादन अब शुरू ही होनेवाला है. सारी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं. ट्रायल के लिए शुक्रवार 24 जून को अमोनिया संयंत्र के दो टावरों से फ्लेमिंग की गई. इस प्रक्रिया की सफलता के साथ यूरिया उत्पादन के लिए उपकरणों की जांच-परख पूरी हो गई है. हर्ल के जीजीएम कामेश्वर झा ने बताया कि प्रोजेक्ट में व्यवस्थित सभी संयंत्रों व उपकरणों को चालू किया जा रहा है. फिलहाल कमीशनिंग के दौरान दो फ्लेमिंग शुरू की गई है, जिसमें अमोनिया का उत्पादन शामिल है. प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य 96 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है. जल्द ही इसमें यूरिया का उत्पादन शुरू हो जाएगा. यह भी पढ़ें: सिंदरी:">https://lagatar.in/sindri-case-registered-against-newly-elected-zip-member-in-balliapur-police-station/">सिंदरी:

नवनिर्वाचित जिप सदस्य पर मामला दर्ज [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही