Search

 
 
 

धनबाद: बाढ़ पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश : राज सिन्हा

 

विधायक के नेतृत्व में पीड़ितों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा, व्यथा सुनाई

Dhanbad : 19 जुलाई को चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र के दर्जनों पीड़ित परिवारों ने विधायक राज सिन्हा व नगर उपाध्यक्ष के नेतृत्व में धनबाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और उन्हें अपनी व्यथा सुनाई. जानकारी देते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा कि 5 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय मानवाधिकार के निर्देश पर बीसीसीएल द्वारा जिला प्रसासन के खाते में 2 करोड़ 49 लाख 75 हजार रुपये दिए गए थे. यह राशि चिरकुंडा की झिलिया नदी में 2018 में आई बाढ से तबाह 111 पीड़ित परिवारों को आवास बनाने के लिए दी गई थी. परंतु जिला प्रसासन ने 7 माह तक उस राशि को पीड़ित परिवार के आवास बनाने में खर्च नहीं किया. पीड़ित परिवार आज भी खुले आसमान में रहने को मजबूर हैं. उन्होंने कहा कि उपायुक्त ने राशि प्राप्ति की बात स्वीकार  की है व जल्द हीं आवास बनाने का आश्वासन दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही