Search

 
 
 

धनबाद : नई शिक्षा नीति में थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल पर फोकस : प्रो हिमांशु

 
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) में तीन जुलाई को न्यू एजुकेशन पॉलिसी को लेकर बैठक हुई. प्रतिनिधियों को फाइव ईयर यूजी प्रोग्राम के अंतर्गत मेजर पेपर के थ्योरी और प्रैक्टिकल की जटिलताओं को समझाया गया. बैठक में एनईपी को-ऑर्डिनेटर प्रो हिमांशु शेखर चौधरी ने बताया कि एनईपी में थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल पर फोकस किया गया है. प्रत्येक सेमेस्टर में मेजर पेपर चार क्रेडिट का होगा. जिसमें 15-15 घंटे (कुल 45 घंटे) के तीन क्रेडिट थ्योरी के होंगे, जबकि एक क्रेडिट प्रैक्टिकल का होगा जो कि 30 घंटे का होगा.

25 जुलाई तक सिलेबस बनाने का निर्देश

सभी विभागों के हेड और डीन को निर्देश दिया गया कि वे सात जुलाई तक पहले तीन सेमेस्टर, जबकि 25 जुलाई तक यूजी के सभी आठ सेमेस्टर का सिलेबस बना कर जमा कर दें, ताकि उसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जा सके.

4 जुलाई तक पूरा होगा कोर्स मैपिंग का काम

एडमिशन सेल की को-ऑर्डिनेटर डॉ नमिता गुप्ता ने बताया कि सभी कॉलेजों में यूजी में कोर्स मैपिंग का काम चार जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद एक-दो दिनों में इसे भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को फार्म भरने के दौरान ऑप्शन के रूप में सभी उपलब्ध विषय चुनने का विकल्प मिलेगा. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-student-ajsu-submitted-memorandum-to-baghmara-mla/">धनबाद

: छात्र आजसू ने बाघमारा विधायक को सौंपा ज्ञापन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही