Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, चल रही 5 से 6 घंटे लेट

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) ठंड और कोहरे का असर सोमवार 2 जनवरी को ट्रेनों के आवागमन पर देखने को मिला. कुछ ट्रेनें तो 5 से 6 घंटे लेट से धनबाद स्टेशन पंहुची. 2312 हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 4 घंटे विलंब से पंहुची तो दिल्ली सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस को धनबाद पहुंचने में 6 घंटे का विलंब हुआ. जम्मू तवी एक्सप्रेस भी 5 घंटे लेट से पंहुची. इसके अलावा भी कई एक्सप्रेस और मेल ट्रेनें लेट से चल रही हैं, जबकि लोकल या मेमो ट्रेनों पर कोई असर नहीं पड़ा है. ट्रेनों के विलंब से पंहुचने के कारण यात्री स्टेशन पर बेचैनी से इंतजार करते रहे. हालांकि रेलवे की ओर से फॉग सेफ डिवाइस लगाया गया है, ताकि कोहरे का पता चल सके. मगर लगता है ट्रेनों के परिचालन पर उस डिवाइस का कोई खास असर नहीं दिख रहा है. माना जा रहा है कि अभी 15 दिन मौसम इसी तरह सर्द रहेगा. कोहरा भी छाया रहेगा और ट्रेनों के परिचालन में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही