Search

 
 
 

धनबाद: चिरकुंडा नगर पंचायत की फॉगिंग मशीन खराब, सड़क किनारे कचरे का अंबार

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध फैक्ट्री व पोटरी मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पांच सूत्री मांग को लेकर नप चिरकुंडा के सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन से मिला और ज्ञापन सौंपा. श्री कुमार ने बताया कि नप में फॉगिंग मशीन खराब पड़ी है. तीन साल से फॉगिंग नहीं हो पा रही है. पूरे नप क्षेत्र में नाला की स्थिति काफी खराब है, जिस कारण वह ओवरफ्लो हो रहा है. सडक किनारे टूटे घर का कचरा पडे रहने के कारण आमलोगों को परेशानी हो रही है. डेंगू व मलेरिया से बचाव को लेकर सरकारी व निजी कुआं में ब्लीचिंग पाउडर का छिडकाव जरूरी है. सभी डस्टबिन की मरम्मत व सफाई की जरूरत है. कहा कि इन्हीं मांगों को लेकर सिटी मैनेजर को ज्ञापन सौंपा गया है. जल्द ही इस दिशा में सार्थक पहल नहीं होगी तो संघ आंदोलन करेगा. मौके पर विकास उपाध्याय, राज मिश्र, सुनील पंडित, संतोष मिश्र विकास अग्रवाल, मुकेश ठाकुर, प्रवीण यादव, नवीन कुमार, अज्जू साहू, संजय शर्मा, मोहम्मद अब्दुल रशीद व अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही