Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: शहर में कोल्ड मशीनों से फॉगिंग हुई बंद, अब सीएनजी का इंतजार

Dhanbad: शहर में मच्छर मारने की योजना एक बार फिर फेल हो चुकी है. एक माह पूर्व शुरू हुआ कोल्ड फॉगिंग का काम अचानक बंद हो गया है. पांच नई मशीनें, निगम के अलग अलग अंचल कार्यालय में धूल फांक रही हैं. सूत्रों की मानें तो सीएनजी गैस की आपूर्ति पर रोक के कारण फॉगिंग का काम बंद हो गया है. जिस कंपनी की मशीन है, उसने सीएनजी के लिए अप्लाई किया है. गैस उपलब्ध होने के बाद ही मशीन दुबारा सड़क पर नजर आएगी. ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी दो बार मच्छर मारने के लिए एक करोड़ से अधिक राशि बर्बाद हो चुकी है. इन वाहनों से एक माह भी नियमित रूप से फॉगिंग का काम नहीं हुआ था. कोल्ड मशीन की भी स्थिति पहले जैसी ही है.  तीन-चार दिन मशीन चलने के बाद सीएनजी गैस की समस्या उत्पन्न हो गई और मशीन को खड़ा कर दिया गया है.

   15 वें वित्त की राशि से हुई है खरीद

नगर निगम ने मच्छर मारने के लिए इस बार 5 कोल्ड फॉगिंग मशीनें खरीदी हैं. निगम के पांचों अंचलों में एक-एक मशीन का इस्तेमाल अभी हो रहा है. इन मशीनों की खरीदारी 15वें वित्त आयोग की राशि से हुई है.मशीन से धुएं की बजाय केमिकल मिश्रित पानी का फव्वारा निकलता है और उसी से मच्छर मर जाते हैं. यह अब तक इस्तेमाल की जा रही फॉगिंग मशीनों के मुकाबले काफी सस्ती है.

  गैस उपलब्ध होने के बाद बनेगा रूट चार्ट

एक माह पूर्व निगम के अधिकारियों ने इस मशीन का लाभ सभी वार्डों को उपलब्ध कराने के लिए रूट चार्ट बनाने की बात कही थी, जो अब तक नहीं हो सका है. परिवहन का काम देख रहे कर्मियों ने बताया कि अभी तो फॉगिंग पूरी तरह बंद है. बायोगैस नहीं मिलने के कारण यह स्थिति बनी है. गैस मिलने के बाद ही अब रूट चार्ट बनेगा. सभी जगह फॉगिंग का काम बड़े वाहन से संभव नहीं है. जब छोटी मशीन की खरीदारी होगी, तभी गली मुहल्लों में फॉगिंग संभव होगी.

 दो-तीन दिन में शुरू होगी कोल्ड फॉगिंग: मो अनीस

धनबाद नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी मो अनीस कहते हैं कि कोल्ड फॉगिंग का काम दो तीन दिन में शुरू हो जाएगा. रूट चार्ट भी जल्द जारी कर दिया जाएगा. फॉगिंग का काम नियमित रूप से किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही