Search

 
 
 

धनबाद: रिश्वत लेते खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दलाल के साथ गिरफ्तार

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) धनबाद प्रमंडल की टीम ने जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद और दलाल रामपति तिवारी को 9 फरवरी गुरुवार को घूस लेते गिरफ्तार किया है. दोनों को एसडीओ ऑफिस के निकट जिला खाद्य सुरक्षा कार्यालय से 20 हज़ार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया. एसीबी डीएसपी नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में टीम दोनों को गिरफ्तार कर एसीबी कार्यालय ले आई. पदाधिकारी के हाउसिंग कॉलोनी स्थित आवास में एसीबी की टीम जांच कर रही है. तीन दिनों के भीतर एसीबी टीम की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है.

   फैक्ट्री लाइसेंस रिन्यूअल के लिए मांगी थी रिश्वत

एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार गोमो के रूपेश गुप्ता ने जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए एसीबी कार्यालय में शिकायत की थी. उनकी मिक्सचर फैक्ट्री है. उसी का लाइसेंस रिनुअल के लिए 80 हज़ार रुपये मांगा जा रहा था. प्रथम किस्त के रूप में नितिन खंडेलवाल की टीम ने 20 हज़ार रुपये लेकर रूपेश को भेजा था. वहां रंगे हाथ दलाल और अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है.

    रामपति तिवारी घूस दिलाने में करता था दलाली

[caption id="attachment_549985" align="aligncenter" width="225"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/dalal-225x300.jpeg"

alt="" width="225" height="300" /> गिरफ्तार दलाल रामपति तिवारी[/caption] बता दें कि गिरफ्तार दलाल रामपति तिवारी जिला खाद्य सुरक्षा कार्यालय में ही दलाली करता था. वह चार-पांच साल पहले रिटायर हो चुका है. चर्चा है कि यहां के अधिकारियों के लिए वह बाजार से उगाही करता था. पूरे मामले की छानबीन करने पर जिला खाद्य सुरक्षा कार्यालय के कई अधिकारी और कर्मी भी चपेट में आ सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही